सोनभद्र-पुलिस साइबर टीम द्वारा फ्राड हुई 35000 रुपये मूल खाते मे वापस कराया

Media House सोनभद्र-आवेदिका ज्योति मिश्रा पत्नी आशुतोष कुमार मिश्रा निवासी रेनूकूट पिपरी सोनभद्र के खाते से बिना उसकी जानकारी के अनजान व्यक्ति द्वारा आवेदक के बैंक से जुडे मोबाइल का कोड प्राप्त करके फोन पे यूपीआई आईडी बनाकर आवेदक के खाते मे मौजूद 35000/- रु को किसी अज्ञात खाते में ट्रांसफर कर लिया जिसके सम्बन्ध में आवेदक ने तत्काल साइबर पुलिस पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय ) अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी पिपरी के कुशल नेतृत्व मे थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई राशि को सम्बंधित खाते मे होल्ड कराया गया तथा ट्रान्जेक्शन के सम्बंध मे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बंधित बैंक को पत्राचार कराया गया तथा आवेदक की फ्राड हुई धनराशि कुल 35000/- को उसके मूल खाते मे वापस कराया गया ।










