जिलाधिकारी ने ‘‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी‘‘ अभियान के वृहद जन जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 1ता.सोनभद्र-जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा आज नगर पंचायत ओबरा के चिल्ड्रेन पार्क में प्लास्टिक नवाचार पहल के माध्यम से ’’मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी’’ अभियान के तहत आयोजित वृहद जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी’’ अभियान शहरी क्षेत्रों में अब चलाया जायेगा, इसके लिए कार्ययोजना तैयार किया गया है, इसके तहत नगरवासियों को जूट के बैग का वितरण किया जायेगा और जो भी प्लास्टिक के थैला व अन्य वस्तु उपयोग में लाया जाता है वह कुड़ा/कचरा के रूप में हमारे घरों के आस-पास बिखर जाता है, को इकठ्ठा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि घरों में उपयोग में लायी जाने वाले प्लास्टिक के कूड़ा जैसे सामनों को बैग में रख दिया जायेगा, इसके बाद नगर पंचायत के सफाई कार्मिकों द्वारा एम.आर.एफ.सेन्टर में रख इकठ्ठा किया जायेगा और इकठ्ठा की गयी प्लास्टिक को अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री को उपलब्ध कराया जायेगा, जिसका कुछ राजस्व भी प्राप्त होगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि ’’ मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी’’ अभियान को सफल बनाने के लिए नगरवासियों को प्लास्टिक से होने पर्यावरण व आम जनमानस को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जायेगी और इसके प्रति जागरूक भी किया जायेगा। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम मंें जिलाधिकारी ने ओबरा के चिल्ड्रेन पार्क व साफ-सफाई को देख सराहना भी की।

ओबरा के चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित के मौके पर जिलाधिकारी ने डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर लाईब्रेरी, स्वामी विवेकानन्द योग केन्द्र व स्टेटिंग ट्रैक का शिलान्यास भी किया, उन्होंने कहा कि नगर पंचायत ओबरा क्षेत्रान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2023-24 में कराये जाने वाले निर्माण कार्य के तहत इन सभी का निर्माण कार्य कराया जायेगा, जो आज शिलान्यास भी किया गया है। उन्होंने बताया कि डाॅ भीमराव अम्बेडकर लाइब्रेरी के निर्माण होने से यहां के छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए किताएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे इनके उच्च शिक्षा के पढ़ाई में काफी सहयोग मिलता रहेगा, इसके अलावा आम जनमानस भी नियमानुसार लाइब्रेरी से किताबें प्राप्त पढ़ सकते हैं।

खनन न्यूज-अवैध खनन/परिवहन वाहनों की जाँच के दौरान 1 गिरफ्तार, वाहन स्वामी के कहने पर ऐसा कर रहा था.?

इस दौरान ओबरा के चिल्ड्रेन पार्क में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ यशवीर सिंह ने बारी-बारी से पौध रोपित किया, इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार दूषित हो रहे पर्यावरण के लिए वृक्ष बहुत जरूरी है, इसी वृक्ष से हमें आक्सीजन मिलता है, जिससे जीवन संभव है। उन्होंने कहा कि पौधों से ही पर्यावरण का संतुलन बना रहता है, इसलिए हम सभी को पेड़ लगाने के साथ ही जो वृ़़़क्ष हैं, उनको बचाये रखना चाहिए और वृक्ष हमारे जीवन के अमूल्व धरोहर है, इसके लिए लोगों में जागरूकता भी फैलाना चाहिए। इस मौके पर चेयरमैन ओबरा श्रीमती चाॅदनी देवी, अधिशासी अधिकारी ओबरा श्री अंकित वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार/समाजसेवक नीरव सहित अन्य गणमान्य व नागरिकण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *