अभियुक्त के घर के मुख्य दरवाजे पर चस्पा कर नियमानुसार मुनादी कराया गया ।

कृपा शंकर पांडेय मीडिया हाउस चोपन-जनपद सोनभद्र में दिनांक 30.12.2024 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 1032/2024 धारा- 8/21/27A/29 एनडीपीएस एक्ट की विवेचना पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा सम्पादित की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सागर सोनकर पुत्र स्व0 श्रीराम सोनकर निवासी ब्रम्हनगर थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा है।
अभियुक्त सागर सोनकर उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश/ एनडीपीएस कोर्ट सोनभद्र से दिनांक 28.03.2025 को धारा- 84 बीएनएसएस का आदेश (उद्घोषणा आदेश) प्राप्त किया गया। जिसका तामीला प्रभारी निरीक्षक द्वारा आज दिनांक 02.04.2025 को नियमानुसार धारा- 84 बीएनएसएस के प्रासेस की प्रति अभियुक्त के घर के मुख्य दरवाजे व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर नियमानुसार मुनादी कराया गया । अभियुक्त सागर सोनकर उपरोक्त यदि दिनांक 28.04.2025 तक माननीय न्यायालय में आत्म समर्पण नही करता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार न्यायालय के आदेश से कुर्की की कार्यवाही किया जायेगा।










