भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हजारीबाग में आगमन का आदिवासी सेंगेल अभियान स्वागत एवं जोहार करता है।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : चास प्रखंड के अन्तर्गत कनारी पंचायत के बरुवाटांड़ में आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा बोकारो सेंगेल जिला अध्यक्ष सह बोकारो जोनल हेड सुखदेव मुर्मू की अध्यक्षता में प्रेस जारी किया गया। उन्होनें कहा कि भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कल गांधी जी के जन्म‌ दिवस 2 अक्टुबार 2024 को बिरसा मुंडा और सिदो मुर्मू के पावन धरती पर झारखंड के हजारीबाग जिला में विभिन्न‌ सरकारी योजनाओं की घोषणा करने आ रहे हैं। हम आदिवासी समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी‌ जी से आशा करते हैं कि 15 करोड़ आदिवासीयों जो प्रकृति पूजक है “सरना धर्म कोड” की घोषणा करें ताकि आदिवासीयों को जबरन ईसाई,हिन्दू,मुस्लिम आदि धर्म में धर्मातांरण से बाचाया जाए। अन्यथा आदिवासियों के साथ यह एक बड़ा संवैधानिक अन्याय होगा एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड द्वारा 5 जनवरी 2023 को आदिवासियों का ईश्वर मारंग बुरू (पारसनाथ पहाड़) को जैनों को लिखित सुपुर्द किया गया उसे आदिवासियों को अभिलंब वापस किया जाए। देश‌ के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ” मन की बात” 10 साल पूरे होने पर अपने संबोधन में कहा कि संताली भाषा को नयी पहचान मिलेगी इसका सेंगेल स्वागत करती है। परन्तू सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ,संताली भाषा मोर्चा के बनैर तले अथक प्रयास और आंदोलन से 22 दिसम्बर 2003 को संताली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल हो सका। माननीय प्रधानमंत्री जी से अविलंब मांग करते हैं राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संताली भाषा को झारखंड में प्रथम राजभाषा बनाया जाए । ताकि हमें अपनी मातृभाषा में पढ़ने- लिखने (संवाद) का अवसर मिलें। साथ ही भारतीय करेंसी में भी संताली ऑल चिकी लिपि को भी अविलंब स्थान दिया जाए क्योंकि बाकि आठवीं अनूसूची में शामिल भाषाओं को भारतीय करेंसी में स्थान दिया गया है फिर संताली भाषा ऑल चिकी लिपि के साथ अवहेलना क्यों ?सभी आदिवासी गांव -समाज के स्वशासन व्यवस्था में वंशानुगत नियुक्त माझी -परगना आदि में संविधान कानून और जनतंत्र लागू किया जाए।बैठक में निम्न‌ लोग झारखंड प्रदेश संयोजक करमचंद हांसदा,बोकारो जिला संयोजक भीम मुर्मू,गोपीनाथ मुर्मू,चास प्रखंड सेंगेल युवा मोर्चा अध्यक्ष कालीचरण किस्कू,सेंगेल माझी उपेन्द्र हेम्बरम आदि शामिल थे।

देवघर "आपकी योजना-आपकी सरका-आपके द्वार" झारखंड को वर्ष 2025 तक एक ताकतवर राज्य बनाएंगे-मुख्यमंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *