रामगढ़ जिले में नदी में नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से दर्दनाक मौत

मीडिया हाऊस 30ता.झारखंड के रामगढ़ जिले में नदी में नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंटल (Accidental) मौत का मामला दर्ज किया गया है और मामले में कार्रवाई की जा रही है.

मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका कौवा बेड़ा दामोदर नदी का है. जानकारी के अनुसार, अनिल प्रजापति की दो बेटियां छाया और सिमरन और बबलू प्रजापति की एक बेटी तीनों दामोदर नदी में नहाने गई थीं. नहाने के दौरान एक लड़की नदी में डूबने लगी, तो दूसरी लड़की उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी. फिर वह भी डूबने लगी.

मुख्यमंत्री ने बैंकों से कहा- विकास में सरकार के सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *