जनपद न्यायालय परिसर में वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की कार्ययोजना वर्ष 2026-2027 के क्रियान्वयन के क्रम में राम सुलीन सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा आज दिनांकः 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर, सोनभद्र में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के दौरान संदीप गुप्ता-II अपर जनपद न्यायाधीश/सत्र न्यायाधीश, सोनभद्र, गोविन्द मोहन, विशेष न्यायाधीश /एस.सी.एस.टी. एक्ट, सोनभद्र, राहुल, सिविल जज, सी0डि0/सचिव(पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र, अनामिका गौतम, क्षेत्रिय वनाधिकारी, राबर्ट्सगंज सोनभद्र तथा अन्य स्टॉफ एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहें।

इस मौके पर माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा उपस्थित लोगो को बताया गया कि समय की आवश्यकता को देखते हुए हमें अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा। हम पेड़.पौधे के बिना अपने जीवन का कल्पना नहीं कर सकते। यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने एवं मानव अस्तित्व को बनाए रखने के लिए अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें ताकि शुद्ध हवा मिल सके। माननीय ने कहा कि इस वर्ष 2026 विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Solutions to Plastic pollution” अर्थात् “प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान”, इस थीम का उद्देश्य है प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए बेहतर कदम उठाना और पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाना क्योंकि प्लास्टिक पर्यावरण के साथ- साथ जीव जंतुओं और मनुष्य को बहुत नुकसान पहुंचाता है। इसके उपयोग से न केवल पर्यावरण पर प्रभाव पड़ता है बल्कि अनेक प्रकार की बिमारियां उत्पन्न होती है। यह थीम प्लास्टिक को कम करनेएप्लास्टिक की रिसाईकल करने और प्लास्टिक को खत्म करने आदि समाधान पर जोर देती है तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग के सहयोग से जनपद न्यायालय परिसर में आम का पेड़ लगाया गया तथा वृक्षों के सुरक्षा के बारे में सभी को बताया गया तथा सभी लोगो को बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का संकल्प दिलाया गया।

भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने पर एफआईआर की धमकी, जिला प्रशासन से मिला प्रतिनिधि मंडल, 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *