काम दिलाने के बहाने युवती को ₹1.20 लाख में बेचने वाली दो महिला अभियुक्ता गिरफ्तार,

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर सिंह के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा के कुशल नेतृत्व में मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा एक संगठित मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्ताओं द्वारा बताया गया कि उन्होंने एक नाबालिग/युवती को काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले जाकर विभिन्न जनपदों के माध्यम से आगरा एवं अलीगढ़ ले जाकर लगभग ₹1,20,000/- में बेच दिया। वहां पीड़िता को विभिन्न व्यक्तियों के पास रखा गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
जांच के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि उक्त कृत्य एक संगठित गिरोह द्वारा किया गया है, जिसमें अन्य सहअभियुक्तों की संलिप्तता भी सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्ताएं—
1. बिन्दु पत्नी बसन्तु निवासी ग्राम पाड़र थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 35 वर्ष।
2. सोनी पत्नी दिनेश निवासी ग्राम गेंगुआर हाल पता ग्राम पवर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 30 वर्ष।










