नगर विकास मंत्री ने संगम पहुंचकर तथा बड़े हनुमान जी मंदिर जाकर किया पूजन-अर्चन 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ/प्रयागराज-महाकुंभ 2025 की समीक्षा बैठक के उपरांत नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा किला घाट से संगम पहुंचकर वीआईपी जेटी पर पूजन एवं अर्चन किया। तदोपरान्त उन्होंने किला घाट पर सिंचाई विभाग द्वारा बनाए जा रहे पक्के घाट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने बड़े हनुमान जी मंदिर जाकर भी दर्शन एवं पूजन किया तथा वहाँ प्रस्तावित कॉरिडोर से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि टेंडर प्रक्रिया एवं इंक्रोचमेंट रिमूवल संबंधित सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शीघ्र ही कॉरिडोर के विस्तार एवं सुंदरीकरण सम्बन्धित अन्य कार्यों को भी प्रारम्भ कराते हुए किये समय अंतर्गत उन्हें पूर्ण कराया जाएगा।

मंत्री श्री शर्मा ने निर्माणाधीन अक्षयवट कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया तथा उन्होंने कार्य को सितम्बर माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने सेना के साथ समन्वय बनाते हुए संगम क्षेत्र में स्थायी रैनबसेरा बनाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा, जिससे कि वर्ष पर्यन्त संगम क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को रूकने की व्यवस्था हो सके। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगणों के अलावा वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

खनन न्यूज - अवैध भंडारण को लेकर मचा हलचल, 350 क्रशर प्लांटों पर लगभग 10 लाख से 15 लाख घनमीटर गिट्टी मौजूद होने की चर्चा.! 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *