विण्ढमगंज पुलिस द्वारा गो-तस्करी से सम्बन्धित प्रकरण में 1 अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में दिनांक 21.09.2026 को थाना विण्ढमगंज पुलिस टीम द्वारा थाना विण्ढमगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-119/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित अभियुक्त सुमेश चौधरी पुत्र स्व0 भीखू चौधरी, निवासी वार्ड नं0-08, ग्राम हारादाग कला, पोस्ट भागोडीह, थाना रमना, जनपद गढ़वा, झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सुमेश चौधरी पुत्र स्व0 भीखू चौधरी, निवासी वार्ड नं0-08, ग्राम हारादाग कला, पोस्ट भागोडीह, थाना रमना, जनपद गढ़वा, झारखण्ड।

समस्त BLO सम्बन्धित राजनैतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त किये गये BLA के साथ मतदान स्थल पर उपस्थित रहे-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *