गोमिया प्रखंड मुख्यालय में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : सोमवार को गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ महादेव कुमार महतो की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ बीडीओ महादेव कुमार महतो,सीओ आफताब आलम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया के प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राज किशोर मिश्रा ने कर्मयोगी अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह अभियान शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पोषण तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंदों को लाभान्वित करने और आदिवासी बहुल गांवों तक पहुंचने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। गोमिया प्रखंड के 125 गांवों में से बहुल आदिवासी 72 गांवों को चिन्हित किया गया है। लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक इन गांवों को विकसित कर मॉडल गांव के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। बताया कि अभियान के तहत घरेलू आवश्यकताओं का आकलन, योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान, सामुदायिक बैठक, फीडबैक रिपोर्ट, सेवा वितरण की निगरानी तथा महिला एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक गांव में सहयोगी यूथ लीडर, टीचर, सोशल वर्कर, वन अधिकार से जुड़े सदस्य, ग्रामीण लीडर एवं वालंटियर की मदद से आदि सेवा केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

प्रथम अंडर 23 राज्यस्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन मैच का परिणाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *