रौनियार वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने डा ए के गुप्ता (रौनियार) लोगों में खुशी की लहर।

– उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाज निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका।
– समाज के साथ अन्य, यूपी में ओबीसी तो केंद्र में क्यों नहीं.!
– सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू के नाम बने राजधानी में भब्य स्मारक।
– प्रदेश के सभी जिलों में चलेगा जनसंपर्क अभियान।

सोनभद्र-अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा द्वारा डा ए के गुप्ता (रौनियार) युवा समाजसेवी एवं संस्थापक/अध्यक्ष, ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज सोनभद्र उत्तर प्रदेश को नई जिम्मेदारी देते हुए उत्तर प्रदेश का राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त जाने पर रौनियार समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा ए के गुप्ता (रौनियार) ने अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय कमेटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, एवं समस्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को नई दिशा देने में उत्तर प्रदेश राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, ताकि समाज के लोगों को उनका हक अधिकार एवं युवाओं को सम्मान, राजनीति भागीदारी हिस्सेदारी मिल सके। समाज के हित की लड़ाई सभी कोई मिलकर लड़ सके, इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिलों में जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा ताकि प्रदेश के समस्त जिलों शहरों गांव गांव में समाज की आवाज बुलंद हो सके और राजनीति के क्षेत्र में समाज के लोग मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

श्री रौनियार ने जोर देते हुए कहा कि रौनियार समाज के लोगों का बहुत ही शोषण उत्पीड़न हो रहा है, समाज के लोगों एवं व्यवसाईयों को परेशान किया जा रहा है, समाज के लोगों की बात कही नहीं सुनी जा रही है, छोटे-छोटे मामलों में समाज के लोगों को फसाए जाने की धमकी दी जाती है जिससे समाज के लोगों में काफी भय व्याप्त है।

सोनभद्र-राज्यपाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

श्री रौनियार ने कहा कि रौनियार समाज के लोगों के साथ केंद्र सरकार द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में रौनियार समाज ओबीसी में आता है और केंद्र में सामान्य है यह कैसा न्याय है.! रौनियार समाज द्वारा केंद्र सरकार से बार-बार मांग किया जा रहा है कि राज्य में ओबीसी है तो उसको केंद्र में भी लागू किया जाए। किंतु समाज के लोगों की एक भी नहीं सुनी जा रही है। न ही समाज के लोगों को उनका हक व अधिकार मिल रहा है। समाज के हक व अधिकार के लिए रौनियार समाज द्वारा पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान तेज कर जल्द ही इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा ताकि समाज के लोगों को न्याय मिल सके।

रौनियार समाज के अग्रज व दिल्ली की कुर्सी पर बैठने वाले अंतिम हिंदू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू के नाम केंद्र व राज्य सरकार द्वारा राजधानी में एक भव्य स्मारक स्थल का निर्माण कार्य कराया जाने की मांग समाज के लोगों द्वारा की जाती है सरकार को गंभीरता से लेते हुए पहल करनी चाहिए ताकि ऐसे वीर योद्धा का नाम अमर रहे और इतिहास के रूप में जाना जा सके। बधाई संदेश देने वालों में शिव शंकर रौनियार, राम सहाई रौनियार, मनिलाल, संजय गुप्ता रौनियार, संगम लाल, राजू गुप्ता, श्याम बिहारी, उमाशंकर, चंदन गुप्ता आदि लोगों बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *