लॉन बॉल प्रतिस्पर्धा की स्वर्ण पदक विजेता रेशमा कुमारी ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद से की मुलाकात

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद से 38वें राष्ट्रीय खेल में लॉन बॉल प्रतिस्पर्धा की स्वर्ण पदक विजेता गोमिया प्रखंड अंतर्गत होसिर निवासी रेशमा कुमारी ने उनके मुरुबंदा स्थित आवास में मुलाकात की। इस दौरान मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने उन्हें स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं दी। मौके पर उन्होंने कहा कि रेशमा कुमारी ने अपने हुनर और अद्भुत खेल प्रतिभा के बल पर क्षेत्र समेत पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं को खेल के क्षेत्र से जुड़ने और बेहतर करने को प्रेरित करेगा। आने वाले सभी प्रतियोगिताओं में भी वे बेहतर प्रदर्शन जारी रखें और देश का नाम रोशन करें, ऐसी कामना है। मौके पर विधायक सह मंत्री प्रतिनिधि अमित पासवान मौजूद थे।

बालीडीह के गोविंद मार्केट के किराना दुकान में चोरी करने वाले दो चोरो को पुलिस ने सामान सहित गिरफ्तार किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *