दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित 1 अभियुक्ता गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

थाना बभनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-118/2026, धारा 80(2), 85 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्ता चिंता देवी पत्नी सुरेश कुमार, निवासी ग्राम मनरूटोला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 45 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 10.07.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण—
चिंता देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी ग्राम मनरूटोला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष।

शासन द्वारा निर्धारित महीने के लक्ष्य के अनुरूप वसूली के कार्य में लाया जाये तेजी-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *