बंद खदान में घायलवस्था में मिली नाबालिक युवती.! मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी.!

कृपा शंकर पांडेय. मीडिया हाउस चोपन-थाना क्षेत्र की एक घटना सामने आई है जहां बंद पड़ी पत्थर की खदान में घायल अवस्था में 13 वर्षीय किशोरी मिली। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि पीड़िता के गांव के युवक के साथ रामलीला देखने गई थी आते समय रास्ते मे मार पीट कर बंद पड़ी पत्थर खदान में ढकेल दिया। घटना की जानकारी होने के बाद नाबालिग किशोरी को अस्पताल इलाज़ के लिए ले जाया गया। वही घटना के बाद मिले तहरीर के आधार पुलिस हरकत में आई और अस्पताल में पीड़िता व परिजनों से मिलकर घटना का विवरण लिया। पुलिस ने बताया कि संदर्भित प्रकरण में पीड़िता के पिता द्वारा थाना चोपन पर मार-पीट की घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी है। फिर भी घटना की गहनता से चोपन पुलिस जांच कर रही है ।

परिजनों की माने घटना उस समय घटित हुई जब पीड़िता बीती रात ओबरा सेक्टर 09 से रामलीला देखकर घर लौट रही थी। खदान में गिरने से किशोरी के मुंह, हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई है। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने किशोरी को देखा और बाकी लोगों को घटना की जानकारी दी गई। तत्काल गंभीर रूप से घायल पीड़िता को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया कुछ देर बाद डायल 112 के पहुंचने पर घायल किशोरी को चोपन सामुदायिक केंद्र भर्ती कराया गया। जहां घण्टों इलाज़ के बाद पीड़िता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पीड़िता का मेडिकल होगा।
घटना की जानकारी होने पर सीओ सीटी चारु द्विवेदी ने पीड़िता का हाल जाना और नाबालिग किशोरी के परिजनों से बात की।

हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज रेणुकूट द्वारा स्थापित, चन्द्रयान-3 माॅडल का जिलाधिकारी द्वारा किया गया अनावरण

सीओ ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम बर्दिया में रहने वाले व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी लड़की खदान में बेहोशी की हालत में मिली है। जिसकी तहरीर प्राप्त हुई है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है आवश्यक विधि कार्रवाई भी की जा रही है। लड़की के चेहरे पर चोट आई है लड़की कुछ बताने के काबिल नहीं है। 161 का बयान 164 का बयान दर्ज किया जाएगा। लड़की ओबरा के सेक्टर 9 में रामलीला देखकर वापस अपने घर रात में लौट रही थी। गांव के रहने वाले युवक द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। लड़की अभी कुछ भी बोलने के स्थिति में नहीं है लड़की का बयान लिया जाएगा अगर कुछ होता है तो धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *