प्रकृति ने वरदान रूपी पेड़ इसकी रक्षा आस्था का विषय है।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 22ता.सोनभद्र-वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता अभियान के तहत रेल कर्मचारी इंटरमीडिएट कॉलेज में भी वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण अभियान के तहत डाला मंडल अध्यक्ष व शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष सेत राम केसरी ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। तत्पश्चात आदर्श प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष मिश्रा व कॉलेज के प्रिंसिपल और अध्यापकों ने बारी-बारी से पौधरोपण किया। पौधरोपण के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा कि, हमारे लिए प्रकृति ने वरदान रूपी पेड़ इसकी रक्षा आस्था का विषय है। कहा- वृक्ष बिना जीवन संभव नहीं इस लिए सभी अपने जीवन में कमसे कम एक पेड़ अवश्य लगाएं। इस खास मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हरे-भरे वृक्ष प्रकृति की अनुपम छटा का अहसास कराते हैं। इसीलिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने से लेकर उनके संरक्षण तक अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। तभी हम प्रकृति का संरक्षण कर पायेंगे। प्रत्येक मनुष्य को प्रतिवर्ष कम से कम एक-एक पेड़ लगाकर उनके संरक्षण का बीड़ा उठाना होगा। तभी हम प्रकृति की रक्षा कर पायेंगे। आदर्श प्रेस क्लब अध्यक्ष सन्तोष मिश्रा ने बताया कि, पूरे देश में वृक्षारोपण अभियान में अहम भूमिका छात्र निभा रहे है। इस अभियान में सभी छात्र- छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आसपास हर एक विद्यार्थी कम से कम सालाना एक पौधा अवश्य लगाएं। जिससे आने वाले समय में हमें ऑक्सिजन जैसी समस्या से जूझना न पड़े और हमारा वातावरण भी शुद्ध रहे। कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया, जिनमें कई फलदार व छायादार वृक्ष शामिल हैं। छात्र-छात्राओं को भी पौधरोपण करने के लिए विद्यालय से पौधे दिए गये। साथ मे रहे ।अध्यापक संतोष तिवारी,संतोष दुबे,एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम- 1986 के तहत कई अपशिष्ट प्रबंधन नियम अधिसूचित किए गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *