साइबर क्राइम पुलिस ने वापस कराये 95700 रुपये

Media House सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्या0) के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0स0 06/2025 धारा 66 D IT Act बनाम अज्ञात द्वारा आवेदक शिव कुमार निवासी ओबरा को कॉल करके Screen Share के माध्यम से Mobile Hack करके साइबर ठगी कर लेने के सम्बन्ध में अभियोग उपरोक्त पंजीकृत कर साक्ष्य संकलन तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक जानकारी एकत्रित कर सम्बन्धित विभिन्न संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज/होल्ड कराते हुये मा.न्याया.से धनराशि वापसी के सम्बन्ध में आदेश पारित होने के उपरान्त सम्बन्धित बैंको से पत्राचार 90000/- रुपये मुकदमा वादी के बैंक खाते में सफलतापुर्वक वापस कराया गया । आवेदक शिव कुमार निवासी रा0गंज के साथ फ्राड हुये धनराशि 5700/- को होल्ड कराकर, NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य संकलित कर आवेदक शिव कुमार के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया।

दूद्धी-दीपनारायण गुरू जी व पूर्व सभासद के निधन से शोक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *