निर्वाचक नामावली से कोई भी अर्ह मतदाता का नाम अपमार्जित न हो तथा अनर्ह व्यक्ति का नाम न जुड़े-जिला निर्वाचन अधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिला निर्वाचन अधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता मंे आज कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी, इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में माननीय भारत निर्वाचन आयोग की दिशा निर्देश से अवगत कराया गया

इस दौरान उन्होने कहा कि 2025 के मतदाताओं के सत्त्यापन का कार्य प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2003 के आधार पर किया जा रहा है तथा अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये इस दौरान उन्होने पार्टी पदाधिकारियों को प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत बी०एल०ओ० द्वारा किये गये कार्यों की प्रगति रिर्पोट उपलब्ध करायी गयी है, रिपोर्ट की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा कि एस०आई०आर० के कार्याे में सहयोग प्रदान करें। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आपको ए०एस०डी०डी० की सूची उपलब्ध करा दी जा रही है। आप भी अपने बी०एल०ए० एवं कार्य कर्ताओं के माध्यम से उसकी जाँच करा लें, अगर कोई अर्ह मतदाता है, जो ए०एस०डी०डी० सूची में है, तो उसे पुनः वापस किया जा सकता है, परन्तु यह कार्य दिनांक 26 दिसम्बर, 2025 के पूर्व हो जाना चाहिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एस०आई०आर० में मतदाताओं के सत्यापन के पश्चात अनुपस्थित, शिपटेड, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराते हुए अनुरोध किया गया है आप सभी उक्त सूचियों में अपने स्तर से समस्त अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन करा लिया जाय। यदि इसमें कोई विसंगति है, तो उसे दूर कराये जाने हेतु 02 दिवस में जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत करा दें। समस्त राजनैतिक दलों द्वारा नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु फार्म-6 एवं अनुग्नक-4 में घोषणा पत्र उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया, जिसपर जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल को निर्देशित करते हुए कहाँ कि समस्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को फार्म-6 एवं अनुग्नक-4 में घोषणा पत्र पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दें, ताकि उनके द्वारा नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोडा सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से कहा कि ए०एस०डी०डी० सूची के पर्यवेक्षण हेतु जनपद में कुल 144 सेक्टर आफिसर नियुक्त किये गये जिनके द्वारा दिनांक 18 व 19 दिसम्बर, 2025 को अपने-अपने मतदेय स्थलों पर जाँच की जायेगी, जिसमें आप सभी लोग अपने बी०एल०ए० को भी निर्देशित करें कि उनको सहयोग प्रदान करें। निर्वाचक नामावली से कोई भी अर्ह मतदाता का नाम अपमार्जित न हो तथा अनर्ह व्यक्ति का नाम न हो निर्देश के साथ-साथ अच्छे कार्य हेतु राजनैतिक दलों एवं बी०एल०ओ०/ बी०एल०ए० से समन्वय स्थापित करने एवं उनसे कार्य कराने की पूर्णतया सहमति व्यक्त की गयी। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार २ाुक्ला, बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधियों रामनिहोर यादव, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी,  अनिल प्रधान, जिला महासचिव, समाजवादी पार्टी, सुनील सिंह, जिलामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, डा० ओमप्रकाश मौर्य, जिला प्रभारी, ब०स०पा०, नन्दलाल आर्य, जिलामंत्री, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम), अंशु तिवारी, (युवा मंच अध्यक्ष), अपना दल (एस), आशीष कुमार सिंह प्रभारी कन्ट्रोल रूम, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, रमेश गौतम, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी उपस्थित रहें।

ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम का जिलाधिकारी ने किये निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *