उड़ीसा सरकार द्वारा बीड़ी,सिगरेट,गुटखा,पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु बधाई-ज्योति बाबा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी कानपुर/लखनऊ- उड़ीसा सरकार द्वारा 22 जनवरी 2026 को अपने राज्य के युवाओं को ओरल कैंसर व कैंसर रोग से बचाने हेतु पान मसाला,बीड़ी,गुटखा व अन्य तंबाकू जनित उत्पादों पर सुप्रीम कोर्ट व एफएसएसएआई की दिशा निर्देशन में पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है जिससे नशा मुक्ति सेनानियों में उल्लास की लहर दौड़ गई है और दूसरे प्रदेशों की सरकारों पर भी ऐसा करने का अप्रत्यक्ष दबाव बन गया है उपरोक्त बात पत्रकार प्रेस परिषद व सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में विश्व कैंसर दिवस के परिप्रेक्ष्य में ऋषभ मिश्रा की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत संदेश थीम पर बनाई मानव श्रृंखला के बाद हुई सभा में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी, परिषद के नेशनल ब्रांड एंबेसडर योग गुरू ज्योति बाबा ने कही,

उन्होंने आगे कहा कि उड़ीसा में प्रतिदिन 100 से ज्यादा मुख कैंसर के रोगी नए आ रहे हैं और 42 प्रतिशत युवा रोगी वर्तमान में पान मसाला,गुटखा, तंबाकू व अन्य तंबाकू जनित उत्पाद खाने से कैंसर के रोगी बन चुके हैं इसके अलावा तंबाकू खाने की लत बच्चों और खासकर लड़कियों में भी अत्यधिक शुरू हो चुकी है साथ ही उनके इलाज की बड़ी समस्या गंभीर बन चुकी है इसीलिए उड़ीसा सरकार ने तंबाकू,गुटखा,पान मसाला,बीड़ी व हुक्का बार समेत अन्य तंबाकू जनित उत्पादों पर विपणन,उत्पादन, भंडारण व बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

परिषद जिला संयोजक सत्य प्रकाश ने कहा कि साल 2024 में कैंसर के भारत में 15.3 लाख नए केस सामने आए जिनमें 8.7 लाख लोग इस बीमारी से जान गवा बैठे,इसका मतलब है कि हर 100 मरीजों में से 58 की मौत तंबाकू जनित कैंसर से हुई।

पंचायत डेवलपमेंन्ट इन्डैक्स : डीएम ने ली जनपदीय क्रियान्वयन, समन्वयन समिति की बैठक, दिए निर्देश ।

कानपुर मंडल महासचिव उदयभान सिंह ने कहा कि लड़कियों में बीड़ी,सिगरेट व पान मसाला गुटखा के सेवन के चलते बच्चों के जन्म में विभिन्न प्रकार की गंभीर समस्याएं मिल रही हैं जिससे परिवार बिखर रहे हैं।
मानव श्रृंखला में पत्रकार प्रेस परिषद का संदेश -नशा मुक्त हो भारत देश, हमारा संकल्प -कैंसर मुक्त भारत, हमारा संकल्प -नशा मुक्त भारत -नशा मुक्ति परिवार के जोरदार नारे राजेंद्र प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में लगाए गए। कार्यक्रम का भव्य संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश निगम संयोजन लक्ष्मीकांत शर्मा और धन्यवाद सुनील त्रिपाठी एडवोकेट ने दिया। अंत में ज्योति बाबा ने सभी को कैंसर तंबाकू मुक्त भारत का संकल्प भी कराया।
अन्य प्रमुख राजेंद्र प्रसाद वर्मा,मनमोहन दीक्षित,पवन अवस्थी,ओम शंकर विश्वकर्मा इत्यादि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *