सोनभद्र-राज्य मंत्री के रहते हुए भी प्रदूषण की गंभीर स्थिति.! सख्त निर्देश-प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर सख्त कार्रवाई की जाये-राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार

सोनभद्र-राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ ने बारी डाला स्थित प्रदूषण की गंभीर स्थिति पर कहा था कि.!फाइल-फोटो/वीडियो

सोनभद्र-राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान कहां कि प्रदूषण फैलाने वाले इकाइयों पर सख्त कार्रवाई की जाए.! वहीं दूसरी तरफ समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ के बारी डाला स्थित आवास/कार्यालय के सामने ही जब क्रशर प्लांटों सड़कों से भयंकर धूल डस्ट प्रदूषण हो रहा है, स्वयं मंत्री भी प्रदूषण से प्रभावित व परेशान हैं बावजूद उसके प्रदूषण पर रोक न लग पाना.! क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का मौन बने रहना.! एक गंभीर चिंता व सोच का विषय है.! कि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री के रहते हुए भी प्रदूषण की गंभीर स्थिति उनके ही क्षेत्र में बनी हुई है फिर भी राज्य मंत्री द्वारा रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं.! जो क्षेत्र में चर्चा व सोच का विषय बना हुआ है.! आखिर कब प्रदूषण से स्थानीय जनता को मुक्ति मिलेगी.!

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यशैली संदिग्ध.! प्रदूषण की गंभीर स्थिति.! पर्यावरण मंत्री डा.अरूण कुमार मामले को गंभीरता से लें।

Media House सोनभद्र/लखनऊ-राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन पर्यावरण जन्तु उघान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ अरूण कुमार सक्सेना जी ने आज सर्किट हाउस सभागार में वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा जनपद में संचालित योजनाओं एवं वृक्षारोपण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इस दौरान राज्य मंत्री (समाज कल्याण) संजीव कुमार गौड,  विधायक सदर  भूपेश चौबे एवं  विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने सड़कों के निर्माण पटवध बसुआरी मार्ग, मंग्लेश्वर महादेव मन्दिर मार्ग, तिलहर मार्ग व बिजली के खम्भें गाड़ने में आ रही वन विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के सम्बन्ध में मंत्री जी को अवगत कराये,

स्वास्थ्य कवरेज में तेजी से विस्तार, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थायरॉइड विकार जैसे गैर-संक्रामक रोगों (एनसीडी) में वृद्धि

मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि धार्मिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण में यदि कोई समस्या हो, तो संबंधित कार्यदायी संस्था से आवेदन प्राप्त कर प्रवेश पोर्टल के माध्यम से उसका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वन विभाग सम्बन्धित कार्यदायी सस्था मा0 जनप्रतिनिधिगणांे की उपस्थिति में बैठक कर ली जाये और जो भी समस्यायें आ रही है उसका निराकरण अतिशीघ्र कराया जाये। बैठक के दौरान मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किए गए वृक्षारोपण की समीक्षा करते हुए कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाए सभी अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करें, अन्यथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि वृक्षा रोपण जन अभियान के अन्तर्गत कम से कम 3 फीट ऊंचाई के पौधे लगाये तथा महुआ, चिरौंजी एवं फलदार प्रजातियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मंत्री जी ने कहा कि महुआ विक्रेताओं के विरुद्ध अनावश्यक कार्रवाई न की जाए।

डाला-कचरे से फैल रहा है भयंकर दुर्गंध.! सात सूत्री मांग, राज्य मंत्री, सदर विधायक, जिलाधिकारी को ज्ञापन.!

प्रदूषण नियंत्रण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि सड़कों पर फ्लाई ऐश न फैलने देने तथा प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर सख्त कार्रवाई की जाये, और उन्होंने कहा कि नियमित रूप से कम्पनियों का निरीक्षण किया जाये, पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने पर बल दिया।  मंत्री ने सर्किट हाउस परिसर में वृक्षा रोपण जन अभियान के तहत पौध रोपण भी किये। इस मौके पर सुशान्त शर्मा मुख्य वन संरक्षक मीरजापुर मंण्डल, आशुतोष जायसवाल डी0एफ0ओ0 रावर्टसगंज, कमल कुमार डी0एफ0ओ0 रेनूकूट, दीलीप कुमार तिवारी डी0एफ0ओ0 ओबरा, तपश मिहिर डी0एफ0ओ0 कैमूर वन जीव प्रभाग उपस्थित रहें।

समय की गति से करें कदमताल,विरोध करने से नहीं होगा उत्थान-सीएम योगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *