आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का हो सम्मान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- बभनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत घघरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय शनिचर राम खरवार और चवना ग्राम पंचायत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामेश्वर खरवार को सम्मान देते हुए स्मारक बनाए जाने के लिए आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्रक बीडीओ बभनी कार्यालय में दिया। फ्रंट के जिला सचिव इंद्रदेव खरवार और ब्लॉक संयोजक देव कुमार खरवार ने यह पत्र दिया। पत्रक में कहा गया कि बभनी ब्लॉक के विभिन्न आदिवासी जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य नागरिकों की तरफ से लगातार आदिवासी नायको को सम्मान देने की मांग उठाई जा रही है।

कई बार पत्र भेज कर अनुरोध किया गया कि आदिवासियों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाए और आजादी के अमृत काल में उनके गांव में उनका स्मारक भी निर्मित किया जाए। इस संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के संज्ञान में भी इस विषय को लाया गया था। इसके बाद उनके आदेश पर आईजीआरएस में दर्ज कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। इस संबंध में कराई जांच में ग्राम विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत घघरा और चवना के पास स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मारक बनाने का धन नहीं है। इसलिए जिला पंचायत या विधायक निधि से इसके लिए धन आवंटित करने का कष्ट करें। इस आशय का पत्र खंड विकास अधिकारी बभनी द्वारा डीएम महोदय को प्रेषित भी किया गया है। इस संबंध में यह भी कहा गया कि ग्राम पंचायत से जमीन के लिए प्रस्ताव मांगे जाएं ताकि स्मारक निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। घघरा और चवना ग्राम के प्रधानों ने ग्राम सभा की जमीन आवंटित करने का प्रस्ताव भी प्रेषित किया है।

सोनभद्र-28 जून को रोजगार मेले का आयोजन, 10 प्राइवेट कंपनियां लेगी भाग.!

पत्रक में कहा गया कि दुखद और पीड़ादायक है कि बार-बार अनुरोध के बावजूद अभी तक आदिवासी नायकों के समुचित सम्मान के लिए स्मारक बनाने की लोकप्रिय और न्यायोचित मांग पर समुचित कार्रवाई नहीं की गई है। अतः एक बार पुन: निवेदन किया गया कि उपरोक्त को संज्ञान में लेकर तत्काल जिला पंचायत सोनभद्र को कहा जाए कि आदिवासी नायक स्वर्गीय शनिचर राम खरवार और स्वर्गीय रामेश्वर खरवार के स्मारक के लिए निधि आवंटित करने का कष्ट करें और आदिवासी नायकों को स्मारक उनके गांव घघरा और चवना में बनवाना सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *