तकनीक, नवाचार और जनकल्याण से बदल रही सोनभद्र की तस्वीर-जिलाधिकारी

मीडिया हाउस सोनभद्र –  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय भव्य विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ आज पंचायत रिसोर्स सेंटर में समाज कल्याण राज्य मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम में विकास, जनभागीदारी एवं आत्मनिर्भर भारत की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य, विधायक सदर  भूपेश चौबे, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक् श्री जीत सिंह खरवार, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी  जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद  रामसकल, पूर्व सांसद  नरेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं सहायता सामग्री वितरित की गई। वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति चेक तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं।

इस दौरान मा0 समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाएं करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष  नन्दलाल गुप्ता तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं की सराहना की।

युवक/महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का किया गया वितरण

जिलाधिकारी  चर्चित गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जनपद निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। तकनीकी नवाचार, आधारभूत संरचना के विकास तथा रोजगारपरक पहलों के माध्यम से जनपद में नए अवसर सृजित हो रहे हैं, जिससे आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ऋचा ओझा द्वारा किया गया। चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, तकनीकी नवाचारों तथा विकसित भारत के संकल्प को प्रदर्शित किया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *