मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार जनपद सोनभद्र में आगामी दिनांक 01-11-2026 को आयोजित होने वाली मेगा/वृह्द विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से संबंधित एक बैठक आज दिनांक 07-10-2026 को सचिव के विश्राम कक्ष में आहूत की गयी। उक्त बैठक में मुख्य रूप से अपर ज़िलाधिकारी, वागेश कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ.आर.के.मिश्रा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Dy. CMO) डॉ. एस.के. जायसवाल एवं परियोजना निदेशक (PD DRDA) हेमनाथ देव पांडेय उपस्थित रहे ।

सचिव  द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि दिनांकः 01.11.2026 को जनपद में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इस शिविर के माध्यम से शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, निर्धन वर्ग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया जाये।

साथ ही सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि लघु जागरूकता शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों की पहचान कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से मेगा शिविर को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर अभियान के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही साथ नालसा द्वारा चलायी जा रही सभी स्कीमों के बारे में भी जानकारी दी गई।यह जानकारी राहुल, सिविल जज, सी0डी0/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गई।

सम्पूर्ण जनपद में विधि एवं शान्ति व्यवस्था हेतु धर्मगुरूओं व अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *