शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत सोनभद्र पुलिस अलर्ट, पुलिस लाइन चुर्क में दंगा नियंत्रण/बलवा ड्रिल का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- आगामी शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 09.10.2026 को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र के परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण/बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया।

यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/लाइन भुवनेश्वर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी राज सोनकर द्वारा संपन्न कराया गया। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दंगा नियंत्रण संबंधी तैयारियों का आकलन, पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखना तथा दंगा निरोधी उपकरणों के प्रयोग एवं निर्धारित रणनीतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को एंटी-रायट गन, रबर बुलेट, अश्रु गैस के गोले, ग्रेनेड, लाठी-डंडे, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैन शील्ड, हैंड गार्ड एवं लेग गार्ड आदि उपकरणों की जानकारी दी गई। उपकरणों की जाँच के उपरांत पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय में सुरक्षा उपकरण धारण कर दंगा नियंत्रण की विभिन्न प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया, ताकि वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

🔹 विशेष टीमों का गठन कर कराया गया व्यावहारिक अभ्यास बलवा ड्रिल के दौरान विभिन्न विशेष टीमों का गठन कर उनके दायित्वों एवं कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया।

* ड्रोन सर्विलांस टीम: स्थिति की निगरानी एवं आवश्यक सूचनाएँ उपलब्ध कराने हेतु।
* फ्रंटलाइन टीम: भीड़ नियंत्रण एवं स्थिति को नियंत्रित करने हेतु।
* अश्रु गैस एवं ग्रेनेड ऑपरेशन टीम: निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भीड़ को तितर-बितर करने के अभ्यास हेतु।
* जल तोप टीम: आवश्यकता पड़ने पर जल तोप के प्रभावी उपयोग हेतु।
* पकड़-धकड़ टीम: उपद्रव करने वाले व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु।
* बैकअप एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम: आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित सहायता हेतु।
* मेडिकल एवं राहत टीम: घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने हेतु।
* संचार एवं वायरलेस टीम: सभी टीमों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने हेतु।
* यातायात नियंत्रण टीम: यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने एवं अवरोधों को नियंत्रित करने हेतु।

खनन न्यूज-अवैध जाली ई फार्म सी मामले में 2 गिरफ्तार, धारा 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि के तहत मुकदमा दर्ज

अभ्यास के दौरान सभी टीमों को उनके दायित्वों के संबंध में विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। साथ ही संयम, विधिसम्मत कार्रवाई, मानवाधिकारों के संरक्षण तथा परिस्थितियों के अनुरूप आवश्यक बल प्रयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

🔹 पुलिस बल को ब्रीफ कर नवरात्रि ड्यूटी हेतु जनपद मीरजापुर रवाना किया गया

आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग देकर ड्यूटी संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए तथा नवरात्रि ड्यूटी हेतु जनपद मीरजापुर रवाना किया गया।इस अवसर पर जनपद के थाना प्रभारीगण, पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रशिक्षणरत रिक्रूट तथा अन्य संबंधित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

सोनभद्र पुलिस आगामी शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *