मदरसा बोर्ड परीक्षा वर्ष-2027 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 नवम्बर से होगी प्रारम्भ

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी) तथा आलिम (सीनियर सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी) परीक्षा वर्ष-2027 के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 23 नवम्बर 2026 से प्रारम्भ की जा रही है। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के लिए परिषद द्वारा निर्धारित समय-सारणी जारी कर दी गई है।

परीक्षा वर्ष-2027 हेतु निर्धारित समय-सारणी के अनुसार मदरसे के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या द्वारा छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 23 नवम्बर 2026 से प्रारम्भ होगी। निर्धारित परीक्षा शुल्क ट्रेजरी चालान के माध्यम से राजकीय कोष में जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, मदरसे के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2026 तथा आवेदन पत्रों को नियमानुसार मदरसा पोर्टल पर लॉक करने की अंतिम तिथि 17 दिसम्बर 2026 निर्धारित की गई है।

इसी क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा परीक्षा आवेदन पत्रों में संदिग्ध डाटा को सम्मिलित करते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर लॉक करने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2026 निर्धारित की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि समस्त मदरसों के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या यह सुनिश्चित करें कि मदरसे को जिस स्तर तक मान्यता प्राप्त है, उसी स्तर तक के छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन पत्र मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन भरे जाएं। साथ ही परीक्षार्थियों द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क राजकीय कोष में जमा किया जाना अनिवार्य है। शुल्क जमा होने की पुष्टि के उपरान्त ही आवेदन पत्र अग्रसारित किए जाएं।

पंचकुंडीय विराट रुद्र महायज्ञ में जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी जा रही आहुति

जनपद के समस्त मदरसा प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से अपील की है कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार परीक्षा आवेदन पत्र भरने, शुल्क जमा करने तथा आवेदन पत्रों को लॉक करने की कार्यवाही समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा आवेदन में असुविधा का सामना न करना पड़े। परीक्षा आवेदन पत्र भरने एवं आवश्यक संशोधन (अपडेट/डिलीट) करने की सुविधा मदरसा पोर्टल की वेबसाइट https://madarsaboard.upsdc.gov.in/ पर उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *