पिकनिक स्थल गए युवक-युवती की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत

कृपा शंकर पांडेय,मीडिया हाउस ओबरा- के चोपन थाना क्षेत्र में पिकनिक मनाने कन्हर नदी गई चार बहनों और उनके एक पड़ोसी युवक की मस्ती कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। तेज बहाव में बहने से दो की मौत हो गई। युवक भानु का शव शुक्रवार को ही बरामद कर लिया गया था, और अब शनिवार को युवती स्नेहा का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया है। SDRF और पुलिस की टीमों ने लगातार मुस्तैदी के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया और अब ऑपरेशन पूरा हो चुका है। दुखद हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है।

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र स्थित आबाड़ी पिकनिक स्पॉट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। ओबरा सेक्टर-4 निवासी दीनानाथ त्यागी की चार बेटियाँ सिताबी, दीपा, रूपाली और स्नेहा अपने पड़ोसी भानु के साथ पिकनिक मनाने कन्हर नदी गई थीं। नदी में नहाते समय अचानक पानी का बहाव तेज़ हो गया और स्नेहा (19) व भानु (22) उसकी जद में आकर बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। पहले युवक भानु का शव बरामद कर लिया गया था और उसे पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी अस्पताल भेजा गया। वहीं, अंधेरे और नेटवर्क की समस्या के बावजूद स्नेहा की तलाश पूरी रात जारी रही। शनिवार की दोपहर स्नेहा का शव भी बरामद कर लिया गया। शव पडरछ ग्राम पंचायत क्षेत्र के कनहर नदी में मदरिया घाट के पास बहते हुए दिखाई दिया, जिसकी जानकारी कोटा बाजार में मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को दी।

 मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्र्तगत 223 जोड़े हुये एक-दूजे के

पुलिस व SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गईं। घटना के बारे में सूचना मिलते ही मृतक स्नेहा के परिजन बेसुध हाल में होकर रोने लगे। चोपन थाना प्रभारी ने बताया कि SDRF ने लगातार मानवीय संवेदनशीलता और तेज़ी से काम करते हुए स्नेहा का शव ढूंढ निकाला। क्यों कि वहां शव को ढूंढना परिस्थितियों के हिसाब से बिल्कुल विपरीत था।
मेरा भाई भानु मुझसे छोटा था। हम लोगों ने उसे मना किया था, लेकिन वो पिकनिक मनाने आबाड़ी चला गया। उसके साथ पड़ोस की लड़कियां भी थीं। वहां एक लड़की डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए मेरा भाई भी नदी में कूदा, लेकिन खुद भी बह गया। हमें घटना की जानकारी शुक्रवार रात 8 बजे मिली। भानु का शव तो मिल गया है, लेकिन साथ गई वो लड़की स्नेहा भी नहीं बच सकी। दोनों की मौत से घर में मातम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *