बैरगनिया। स्थानीय थाना प्रांगण में होली पर्व को लेकर जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ जन संवाद हेतु शांति समिति की बैठक

मीडिया हाउस 23ता.बैरगनिया। स्थानीय थाना प्रांगण में होली पर्व को लेकर जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ जन संवाद हेतु शांति समिति की बैठक बीडीओ डॉ अभय कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व को मनाने का संकल्प लेकर लोगों को जागृत करने का निर्णय लिया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाना है। थानाध्यक्ष ने आम लोगों से आग्रह किया कि किसी तरह की हो-हल्ला, उपद्रव व गड़बड़ी की आशंका पर प्रशासन,पुलिस को शीघ्र सूचना दे। होली पर्व में डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। डीजे बजाने की सूचना मिलती है तो उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अंचलाधिकारी रंजीत कुमार, नप के पूर्व अध्यक्ष मो बसीर अंसारी, उमेशचंद्र जायसवाल, नगर सभापति प्रतिनिधि ब्रजमोहन कुमार, उपसभापति धीरज कुमार सिंह, मुखिया दीनबंधु प्रसाद, बद्री सिंह यादव, सद्दाम शेख, इकबाल अहमद, दानिश खान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद महतो, रमेश कुमार, पिंटू कुमार तन्ना, विनय कुमार, हरेंद्र राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

गबन सहित कई आरोपों में विद्यालय के हेड मास्टर निलंबित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *