सीडीओ जागृति अवस्थी ने किया चोपन ब्लॉक का औचक निरीक्षण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी से मांग, संस्कार भवन की बदहाली का जिम्मेदार कौन.? सिर्फ नाम है आदर्श नगर पंचायत !
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
कृपा शंकर पांडेय, चोपन/सोनभद्र – जनपद सोनभद्र की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी द्वारा विकास खण्ड चोपन का औचक निरीक्षण किया गया। अचानक हुए निरीक्षण से ब्लॉक परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हलचल का माहौल रहा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, कार्यालयीन अभिलेखों, पंजिकाओं एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें अधिकांश दस्तावेज एवं व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के समय ब्लॉक में तैनात अधिकांश ग्राम सचिव उपस्थित पाए गए, जबकि सचिव वीरेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले।
सीडीओ ने उनकी अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कार्य प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिया सीडीओ जागृति अवस्थी ने सचिव आकांक्षा जायसवाल को विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति तेज करने एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें, जन शिकायतों का समय पर निस्तारण करें तथा ग्रामीण विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।










