भूसा व्यवसाय अजय पटेल को गोली मारकर हत्या, पुलिस ने छापेमारी कर कुल चार लोगों को किया गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 24ता.नालंदा। नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव निवासी भूसा व्यवसाय अजय पटेल को गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान नालंदा के साथ-साथ गया जिले में छापेमारी कर कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, चार मोबाइल बरामद किया है।

इस दौरान डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि खरजम्मा निवासी अजय पटेल को 22 सितंबर के रात्रि में गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। जिसके बाद उसके पत्नी विभा देवी द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जहां पुलिस ने अनुसंधान करते हुए चारों अज्ञात हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियों का किया गया स्थल निरिक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *