छत्तीसगढ-विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री व अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ पद ली।

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बने हैं। शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। शपथ ग्रहण के लिए जाने से पहले विष्णुदेव साय ने अपनी मां जसमनी देवी का आशीर्वाद लिया। साथ ही राजधानी के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। शपथ ग्रहण के बाद सीएम साय ने मोदी जी का आभार जताया। विष्णुदेव साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री साय छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस बार के चुनाव में साय ने सरगुज संभाग की कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। संभाग की सभी 14 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। इस बार के चुनाव में बीजेपी ने जोरदार वापसी करते हुए राज्य की 90 विधानसभा सीटों में 54 पर कब्जा कर लिया है, जबकि सत्ता में रही कांग्रेस को मात्र 35 सीट पर सिमट कर रह गयी।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *