छत्तीसगढ़ में रौनियार वैश्य समाज का जनसंपर्क अभियान, चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा समाज-डॉ ए के गुप्ता (रौनियार)

 जन जागरूकता अभियान के तहत समाज का बढ़ रहा है कारवां।
– ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज के दौरा से रौनियार समाज में हर्ष व्याप्त।
– समाज के लोगों को चाहिए उनका हक व अधिकार, लड़ाई जारी रहेगा।
मनोज कुमार, बसंतपुर-आल इंडिया रौनियार वैश्य समाज के डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) संस्थापक/अध्यक्ष के नेतृत्व में रौनियार समाज के उत्थान, विस्तार, सामाजिक उत्पीड़न, जन जागरूकता व जनसंपर्क अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के तारकेश्वरपुर, डूम्रपान, सलवाही, चूनापात्थर, फुलिडुमर, बसंतपुर (छत्तीसगढ़) आदि क्षेत्रों का दौरा कर क्षेत्र में निवास करने वाले रौनियार वैश्य समाज परिवार के लोगों से मुलाकात कर बैठक की।
डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) संस्थापक/अध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर रौनियार वैश्य समाज के लोग निवास करते हैं। बावजूद उसके उनका हक व अधिकार नहीं मिल पा रहा है सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत गांव-गांव में अभियान चलाकर सभी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में तारकेश्वरपुर, डूम्रपान, सलवाही, चूनापात्थर, फुलिडुमर, बसंतपुर इलाकों व गांव का दौरा, बैठक, घर-घर जाकर लोगों से मिलकर लोगों को जोड़ने हेतु जागरूक व सक्रिय किया जा रहा है।
ताकि आने वाले समय में समाज के लोग अपने हक व अधिकार के लिए राजनीति के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। राजनीति के क्षेत्र में जिस प्रकार से रौनियार वैश्य समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है दुख का विषय है.! जो हक व अधिकार रौनियार समाज के लोगों को मिलना चाहिए था वह नहीं मिल रहा है सिर्फ शोषण व उत्पीड़न व छल किया जा रहा है।
रौनियार समाज के लोगों के द्वारा देश के समस्त राज्यों जिलों शहरों नगरों गांव-गांव में परिवार के लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सक्रिय किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में समाज के लोगों का हक व अधिकार मिल सके। उक्त अवसर पर आल इंडिया रौनियार वैश्य समाज के रामसहाई रौनियार (उपाध्यक्ष), उमाशंकर रौनियार (सचिव), श्याम बिहारी रौनियार (अध्यक्ष-ब्लॉक बभनी) रमाशंकर रौनियार संगठन मंत्री, लक्ष्मी नारायण रौनियार, डॉ बलराम गुप्ता, मनोज कुमार रौनियार ने भी अपने अपने विचार रखें। मौके पर राजकुमार रौनियार, राम अवतार रौनियार, जगत किशोर रौनियार, मोतीचंद गुप्ता, अमित गुप्ता, भगवान दास रौनियार, अनिल गुप्ता, श्याम रतन गुप्ता, राम नरेश गुप्ता, रामदेव गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ बलराम गुप्ता ने किया।
तारकेश्वरपुर-ग्राम तारकेश्वरपुर में सामाजिक बैठक के दौरान बड़े पैमाने पर रौनियार वैश्य समुदाय के लोगों कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम के दौरा मणि प्रसाद रौनियार, अशर्फी लाल रौनियार, शंभू प्रसाद रौनियार, जयप्रकाश रौनियार, राधेश्याम रौनियार, ओम प्रकाश रौनियार, बृजभान रौनियार, प्रभु चंद्र रौनियार, विंध्याचल रौनियार, सुरेश रौनियार, चंद्रावती देवी, पूनम गुप्ता उद्धेश्वरी देवी, प्रमोद गुप्ता प्रभु चन्द्र रौनियार, शिवप्रसाद रौनियार, गणेश प्रसाद रौनियार, जागेश्वर रौनियार राम नारायण रौनियार कृष्ण कुमार रौनियार आदि लोग उपस्थित रहे।

सीतापुर विधायक के नेतृत्व में सैकड़ो कांवरियों की टीम पहुंची वैष्णो मंदिर, डा ए के गुप्ता (रौनियार) ने किया स्वागत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *