साइबर क्राइम पुलिस-पुलिस ने पीड़िता का फ्रॉड हुए 20,000/-रुपये कराए वापस

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक सोनभद्रअभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र के कुशल नेतृत्व में थाना पिपरी साइबर टीम के द्वारा आवेदिका सुधा देवी पत्नी गनेश सिंह निवासिनी वार्ड न0 07 हिण्डालको कॉलोनी रेनूकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्रॉड कर के धनराशि को ट्रांसफर करा लिया गया था। जिसके क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुये बैंक से पत्राचार करके फ्रॉड हुई धनराशि को होल्ड कराकर निर्धारित प्रारुप में नोटिस देकर कुल 20000/- रुपये को आवेदिक सुधा देवी के मूल खाते में सफलतापुर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदिका द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना पिपरी के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

अन्तर्राज्जीय एंव अन्तर्राष्ट्रीय मार्ग पर बहुउदे्शीय हब का निर्माण, 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता -अधिशासी अभियन्ता लो0नि0विभाग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *