जिला सलाहकार समिति की बैठक.पी0सी0पी0एन0डी0टी0 अधिनियम का शतप्रतिशत अनुपालन किया जाय-CMO

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-पी0सी0पी0एन0डी0टी0 अधिनियम 1994 के अन्तर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी  द्वारा दिनांक को जिला सलाहकार समिति की बैठक आहूत की गयी, जिसमें जनपद में संचालित सोनोग्राफी सेन्टर जिनका नवीनीकरण समाप्त हो रहा था एवं जिन सोनोग्राफी सेन्टर द्वारा पंजीयन हेतु आवेदन किया गया था, पर चर्चा की गयी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अश्वनी कुमार द्वारा कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया कि जनपद में संचालित 4 केन्द्रों द्वारा नवीनीकरण हेतु आवेदन किया गया है एवं 4 केन्द्रों द्वारा पंजीयन हेतु आवेदन किया गया है। 4 नये केन्द्रों में से मात्र 1 केन्द्र आदित्य डाइग्नोस्टिक पंजीयन हेतु उपयुक्त पाया गया, शेष 3 केन्द्रों के चिकित्सक बैठक में उपस्थित न होने के कारण उक्त पर विचार नही किया गया। 4 नवीनीकरण केन्द्रों में प्रसाद कुंवर हास्पिटल डायग्नोस्टिक सेन्टर, दुद्दी, श्रेया हास्पिटल डायग्नोस्टिक सेन्टर राबर्टसगंज, एस0एस0जी0 डायग्नोस्टिक सेन्टर राबर्टसगंज सोनभद्र, एवं 100 वेड एम0सी0एच0 विंग लोढ़ी सोनभद सम्मिलित है।

मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त सोनोग्राफी सेन्टर के संचालक/चिकित्सक से अपेक्षा की गयी कि पी0सी0पी0एन0डी0टी0 अधिनियम का शतप्रतिशत अनुपालन किया जाय साथ ही साथ यह भी सचेत किया गया कि यदि मानक के अनुरूप सेन्टर संचालित नही पाये जायेगे तो पंजीयन के निरस्तीकरण की कार्यवाही कर दी जायेगी।
उक्त बैठक में डा0 कीर्ति आजाद विन्द नोडल अधिकारी पी0सी0पी0एन0टी0, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा0 संग्राम सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ, समिति के अन्य सहित सहित अपर जिला सूचना अधिकारी, जिला सलाहकार समिति में सम्मिलित स्वयंसेवी संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का किया गया उद्घाटन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *