जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय, ने अवगत कराया है कि कंप्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत भारत सरकार की अधिसूचित संस्था एवं ‘O’ लेवल मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक एवं युवतियों को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

जनपद सोनभद्र हेतु नीलिट (NIELIT) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट
https://www.backwardwelfareup.gov.in तथा https://obccomputertraining.upsdc.gov.in
पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से दिनांक 20 मई 2026 से 03 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन पत्र के साथ आवश्यक अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करें। आवेदन की हार्ड कॉपी एवं संलग्न अभिलेखों की प्रति दिनांक 03 जून 2026 को सायं 5:00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन, लोढ़ी, सोनभद्र में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के पात्र युवक-युवतियों से समय से आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

 

युवती का अपहरण कर पैसे की मांग करने वाला‌ युवक गिरफ्तार, लड़की भी बरामद,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *