रेलकर्मियों के भूख हड़ताल को डीटीएम चोपन द्वारा जूस पिलाकर किया गया समापन

कृपा शकर पांडेय चोपन/सोनभद्र-ऑल इन्डिया रेलवेमेन्स फेडरेशन तथा ईसीआरकेयू के निर्देशानुसार पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर ईसीआरकेयू चोपन शाखा -1 द्वारा चोपन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर दिनांक 09-1-2024 को सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक “भूख हड़ताल सह धरना प्रदर्शन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से युवा रेलकर्मियों ने ऊर्जा के साथ भाग लिया।

बता दे कि भूख हड़ताल कार्यक्रम का संचालन शाखा कोषाध्यक्ष कपिल कुमार चंद्रवंशी के द्वारा किया गया और कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईआरएफ के सेवानिवृत्त शाखा अध्यक्षता श्याम लाल पाठक ने किया।
मुख्य अतिथि के रुप में एआईआरएफ के सेवानिवृत्त शाखा सचिव एम पी राय मौजूद रहें। शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह ने सभी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

मौके पर एआईआरएफ के सेवानिवृत्त शाखा अध्यक्ष एस एल पाठक और शाखा सचिव ने उपस्थित रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए पुराने पेंशन के लाभ एवं नये पेंशन की खामियों को विस्तार से रखा। फेडरेशन के नेतृत्व में 32 से अधिक केन्द्रीय, राज्य सरकार के कर्मचारियों, शिक्षक संघ, अराजपत्रित कर्मचारी, रक्षा मंत्रालय के सिविल कर्मी, सभी ने पिछले साल 10 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में एकत्रित हो कर पुराने पेंशन के लिए आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर रखा। अब संयुक्त फोरम ने आंदोलन की धार को तेज करते हुए मंगलवार से चार दिन के लिए क्रमिक भूख हड़ताल का कार्यक्रम किया है। अगर केन्द्र सरकार ने जल्द ही पुराने पेंशन बहाल करने की घोषणा नहीं की तो फेडरेशन के नेतृत्व में रेल का चक्का जाम कर दिया जाएगा। शाम को हो रहे भूख हड़ताल का समापन मण्डल यातायात प्रबंधक अभिषेक विशाल द्वारा जूस पिलाकर किया गया। अभिषेक विशाल ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि ईसीआरकेयू द्वारा अनुशासित एवं शांति पूर्ण ढंग से आंदोलन किया जाना रेलकर्मियों की अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जिले के चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

उन्होंने कहा कि संविधान के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखना रेलकर्मियों का मौलिक अधिकार है और वो हर एक पटल पर रेलकर्मियों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। मौके पर चोपन शाखा 2 के अध्यक्ष एस एन वर्मा, एस पी सिंह, क्रांति कुमार, राकेश कुमार चौरसिया, धीरेन्द्र कुमार, विशाल कपूर, सुनील सिंह, संतु विश्वास, सुजीत कुमार,रोमी गिरी, सूरज, ज्वाला प्रसाद, एस पी सिंह, बबलू, सी पी गुप्ता, एस के भारती, महेन्द्र प्रसाद, मनीष , सूर्य कांत, डी के चौधरी, एस जे मौर्या, एस के सिंह, आई बी श्रीवास्तव , विकास कुमार सिंह, संतोष कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *