नदियो मे लगातार तेजी से बढ रहे पानी से लोगो में भय का माहाैल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 9ता.बैरगनिया। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से नदियों में उफान, लाल निशान पार करने के बाद गांवों के पास पहुंचे जलस्तर से लोगों मे भय का माहौल व्याप्त हो गया है बाढ़ के कारण बागमती नदी के रिंग बांध पर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र और इस क्षेत्र में हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर में उफान जारी है। जिला योजना पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी कुमार उमाशंकर एवं अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने बढ़ते जलस्तर को देखकर मंगलवार की शाम रिंग बांध का निरीक्षण किया। प्रखंड क्षेत्र के एक तरफ लाल बकेया नदी है तो दूसरी तरफ बागमती नदी इन दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो चुकी है, नदियों का जलस्तर खतरा के निशान के उपर है। नदियों में आयी उफान के कारण लोगों को बाढ़ की आशंका सताने लगा है। नदी के किनारे के लोग बाढ़ को लेकर स्वयं की तैयारी करने लगे हैं। बागमती में उफान से जहां नंदवारा, बेल,बेगाही, परसौनी, भटौलिया, अख्ता, चकवा, तकिया टोला, जमुआ सहित एक दर्जन गांवो के लोग सहमें हुए हैं। बैरगनिया के पूर्व की ओर बने रिंग बांध पर पानी का दबाव बढ़ने लगी है, जिससे आसपास गांवों में भय का आलम है। वर्तमान में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। हालांकि विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर बांध के मरम्मत का कार्य करने हेतु भरपूर व्यवस्था कर दी गई है। इधर स्थानीय निवासी अरविंद कुमार उर्फ मुन्ना , चंदन कुमार झा ,धर्मेंद्र झा, अमित कुमार झा आदि ने बताया कि हर साल बांध का मरम्मत होता है, बावजूद खतरा बना रहता है। लोग नाव का सहारा ले रहे हैं।

राजभाषा पखवाड़ा 2024 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *