गोमिया प्रखंड कार्यालय में सेवानिवृत्ति के बाद विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गजेन्द्र प्रसाद वर्मा एवं गोमिया अंचल में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक अरुण कुमार राम के सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। इस मौके पर बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि सेवानिवृत्त होना एक सरकारी प्रक्रिया है और एक दिन सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को सेवानिवृत होना ही पड़ता है। कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में दोनों कर्मचारियों का कार्यकाल अच्छा रहा और वे लोग अपने कार्य के प्रति काफी जागरूक रहें। सीओ ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार से वे अपने कार्यों को लेकर जागरूक थे, उसी तरह वे सेवानिवृत होने के बाद भी घर गृहस्थी के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों ने कहा कि कार्य के दौरान प्रखंड एवं अंचल के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का काफी सहयोग मिला। इस दौरान दोनों कर्मचारियों को बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आर के मिश्रा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेश कुमार, दीपक ठाकुर, शंभु यादव, विनय गुरु, आनंद भारती, सोनू कुमार यादव,पंचायत सचिव रितु कुमारी, राधा कुमारी सहित कई प्रखंड कर्मी एवं अंचल कर्मी मौजूद थे।

अनिवार्य सेवाओं से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों के मतदाता पंजीकरण को लेकर हुई बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *