अल्ट्राटेक-होटल बुकिंग के नाम पर किये गये फ्राड, पुलिस ने वापस कराया 10,920 रूपये,

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-दिनांक 14.02.2024 को शिकायतकर्ता रमेश चन्द्र पाण्डेय पुत्र राम शिरोमणि पाण्डेय (कारपोरेट शोशल रिस्पांसिबिलिटी प्रमुख सिनियर मैनेजर- अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री डाला) निवासी अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री डाला, थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा थाना चोपन पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायक की गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने होटल बुकिंग के नाम पर 10,920 रुपये का फ्राड कर लिया गया है जिसकी शिकायत 1930 पर कॉल करके आनलाईन दर्ज कराया गयै है ।

उपर्युक्त के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता के मूल खातें में पैसे वापस कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के क्रम में थाना चोपन पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए NCRP पोर्टल का अवलोकन करके संबन्धित बैंक के शाखा से जरिये ईमेल/पत्राचार करके फ्राड किये गये 10,920 रुपये शिकायतकर्ता के मूल बैंक खाते में आज दिनांक 07.08.2024 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया। शिकायतकर्ता एवं आमजनमानस के लोगों द्वारा थाना चोपन के साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की । बरामदगी कराने वाली टीम में विजय कुमार चौरसिया प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन, इरफान अली (निरीक्षक अपराध/साइबर प्रभारी थाना चोपन, सुशील कुमार (कम्प्यूटर आपरेटर थाना चोपन,का0 सुनील कुमार साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन सोनभद्र मौजूद रहे।

ब्लड डोनेशन कैंप "एक यूनिट खून किसी की पूरी जिंदगी बदल सकता है-उम्मीद की किरण फाउंडेशन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *