शोध में विषय चयन का महत्व अधिक: डॉ .केके

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 7ता.बिहार | वीर कुंवर सिंह विवि के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह भवन स्थित कॉमर्स विभाग के सभागार में आयोजित किया गया.उद्घाटन कुलसचिव डॉ रणविजय कुमार सहित विवि के अन्य पदाधिकारियों और मनोविज्ञान के प्राध्यापकों ने संयुक्त रूप से किया. रिसर्च मैथोलाजी इन सोशल साइंसेज विषय पर आयोजित कार्यशाला के पहले दिन दो सत्रों में कार्यक्रम हुआ. अतिथियों का स्वागत मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ लतिका वर्मा ने किया. मौके पर अंग्रेजी के प्रोफेसर सह शिक्षा विभाग के प्राचार्य डॉ केके सिंह ने शोधार्थियों को शोध के विषय के चयन और भाषा चयन के महत्व को समझाया. कहा कि रिसर्च को हमेशा गंभीरता से लेना चाहिए. कुलसचिव डॉ रणविजय कुमार ने जीवन में मनोविज्ञान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि मनोविज्ञान विषय जीने की कला सिखाता है. रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ प्रतिभा सिंह ने शोध में नैतिकता और प्लेगरिज्म के सभी आयामों की जानकारी दी. दूसरे सत्र की रिसोर्स पर्सन डॉ अंजना श्रीवास्तव ने शोध के विविध पक्षों को विस्तार से प्रस्तुत किया. संचालन डॉ असलम परवेज ने किया. मौके पर डॉ संगीता सिन्हा, डॉ मंजू कुमारी, डॉ बाबू लाल, डॉ अजय कुमार, डॉ निहारिका सिन्हा, डॉ संतोष कुमार, डॉ रमेंद्र कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ अंजली गुप्ता, डॉ यास्मीन कैसर, डॉ केसी चौधरी, डॉ सादिया हबीब सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे.

सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद शव के साथ रोड जाम करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *