उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर सेवा एवं समर्पण का दिया संदेश

मीडिया हाउस सोनभद्र – देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज होटल डी.आर. ड्रीम, सोनभद्र में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने की।

सेवा और समर्पण की भावना से आगे बढ़ रहा देश : प्रभारी मंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज के अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। युवाओं एवं प्रतिभाशाली लोगों को अपनी क्षमता का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करने के लिए निरंतर आगे आना चाहिए।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, सामाजिक सेवा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का माध्यम है।

दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में वांछित 1 अभियुक्त गिरफ्तार

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *