खनन हादसा-शासन प्रशासन सपा के जनप्रतिनिधियो को रोक रही है-प्रमोद यादव

Media House सोनभद्र-समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा RTS चौक पर प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और मांग किया गया कि सोनभद्र में खनन हादसे में जो भी परिवार के व्यक्ति की जान गई है, सरकार तत्काल परिवार को 50 लाख का मुंवाबजा और नौकरी देने का काम करे सरकार सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के सोनभद्र आगमन पर जैसा कि शासन प्रशासन द्वारा कहा गया था कि खदाने 3 दिन बंद रहेगी तो फिर ऐसा क्यों हुआ शासन प्रशासन सपा के जनप्रतिनिधियो को रोक रही है प्रमोद यादव ने कहा कि सोनभद्र हमारा पिछड़ा आदिवासी इलाका है आदिवासी लोगों का शोषण नहीं होने दिया जायेगा,

प्रमोद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सोनभद्र के आगमन पर समाजवादी सरकार के शिलान्यास पर अपना शिलान्यास कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है जबकि ये सब काम समाजवादी सरकार में हुआ था, घोरावल-शिल्पी-कोड़ारी मार्ग स्थित सोन नदी के कोलियां घाट पर सेतु, बलुई-मीतापुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, उरमौरा–राजपुर रोड पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा धरातल पर कोई काम नहीं करती है, एक तरफ समाज कल्याण मंत्री जी बोल रहे है 15, लोगो की दबे रहने की बात बोल रहे हैं जबकि शासन प्रशासन कुछ और ही बोल रहा है, अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने कार्यकम का संचालन किया और कहा कि भाजपा सरकार में केवल गरीबों का शोषण किया जा रहा है इस मौके पर, सुरेश अग्रहरि, सुरेंद्र सिंह रोहित शर्मा, मुन्ना कुशवाहा, सरोज पासवान अरविन्द पटेल मौजूद रहे

अवैध खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु टास्क फोर्स की बैठक, लोडिंग प्वाइंट का निरीक्षण व नियंत्रण करें। जिलाधिकारी 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *