“राष्ट्रीय मतदाता दिवस” पुलिस के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को पुलिस लाईन में दिलाई गयी शपथ

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-“राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने के लिए तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय , भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपना मताधिकार प्रयोग करने की शपथ दिलाई गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम सहिंत पुलिस लाइन/पुलिस कार्यालय में नियुक्त अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों पर भी सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गयी । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह, द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर मतदाता दिवस के अवसर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को भी शपथ दिलाई गई।

हीट वेव व अग्निकांड विषय पर जागरूकता “क्या करें, क्या न करें”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *