प्रयागराज-स्वतंत्रता दिवस पर वृद्धाश्रम नैनी में बुजुर्गजनों के बीच रौनियार परिवार

डा ए के गुप्ता 5 वर्षो से लगातार कावरियो की सेवा में, विधायक एवं कांवरियों का किया स्वागत।

मीडिया हाउस प्रयागराज-रौनियार समाज द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर वृद्धाश्रम नैनी में बुजुर्गजनों के साथ आत्मीयता एवं सम्मान से भरे कुछ अनमोल पल बिताए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल स्वतंत्रता दिवस मनाना ही नहीं, बल्कि उन वरिष्ठजनों के साथ समय बिताकर उनके जीवन के अनुभवों को सुनना और उन्हें यह एहसास कराना था कि समाज उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर आश्रम के कुछ वृद्धजनों ने सुंदर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भावविभोर कर दिया। वहीं, रौनियार वैश्य समाज की महिला सदस्यों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजन ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक एवं भावनात्मक रंग भर दिया।

कार्यक्रम को और विशेष बनाते हुए समाज की साधना गुप्ता ने अपनी स्वरचित पुस्तकों की प्रतियाँ वृद्धाश्रम को भेंट कीं तथा अपनी रचना और कविता का सुंदर पाठ भी किया। कार्यक्रम के अंत में समाज के सदस्यों द्वारा आश्रम के सभी बुजुर्गजनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया गया।यह अवसर हम सभी के लिए इस बात की याद दिलाता है कि स्वतंत्रता का उत्सव तभी सार्थक है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति सम्मान, संवेदना और अपनत्व की भावना हमारे हृदय में हो। वृद्धजनों का आशीर्वाद और उनकी मुस्कान ही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस लाएगी शिक्षकों के लिए मैनीफेस्टो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *