निकाय चुनाव की सफलता पर विधायक ने आवास पर बांटी मिठाई

अमित सिंह चंदेल, मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 14ता.म्योरपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र म्योरपुर के रासपहरी गांव में विधायक के आवास पर रविवार को निकाय चुनाव में प्रदेश में मिली सफलता और दुद्धी में पहली बार कमल खिलने को लेकर विधायक ने मिठाई बांटी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ ने कहा कि भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्य से जनता प्रभावित है। इसी वजह से निकाय चुनाव में इतनी बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि दुद्धी नगर पंचायत चुनाव में सभी वर्ग ने जमकर वोट दिया। कहा सभी समुदाय के लोगों ने मतदान किया। कहा कि जो वार्ड मुस्लिम बहुल हैं, वहां भी भाजपा को बढ़त मिली इससे साफ स्पष्ट है कि भाजपा की नीतियों से मुस्लिम मतदाता भी प्रभावित हैं।कहा भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी निकाय चुनाव में काफी मेहनत की है। यह सभी के सामुहिक प्रयासों की जीत है। इस मौके पर रामदेव तिवारी, बबई सिंह मरकाम, गोल्डन, जितेंद्र कुमार, ज्ञानदास, शेषनाथ तिवारी, शशिकांत अग्रहरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *