1 किलो 542 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन थाना पिपरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 01 अभियुक्त को 01 किलोग्राम 542 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 15.07.2026 को समय करीब 10:49 बजे थाना पिपरी पुलिस द्वारा गोविन्द पेट्रोल पम्प के बगल एवं विनोद राय गली के सामने कच्ची सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के झोले में 01 किलोग्राम 542 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश पुत्र राजा मद्रासी उर्फ राजा कबाड़ी, निवासी मलिन बस्ती, वार्ड नं.-01, तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 21 वर्ष बताया।
उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-130/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
* राजेश पुत्र राजा मद्रासी उर्फ राजा कबाड़ी*
* निवासी – मलिन बस्ती, वार्ड नं.-01, तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
* उम्र – लगभग 21 वर्ष
बरामदगी
* 01 किलोग्राम 542 ग्राम अवैध गांजा

चेयरमैन व ईओ ने छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *