धोनी स्टेडियम परसवां में नववर्ष 2026 के उपलक्ष में सम्पन्न हुआ PPL क्रिकेट टूर्नामेंट

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी पांकी– धोनी स्टेडियम, परसवां में गांधी युवा क्रिकेट क्लब परसवां (PPL) के तत्वावधान में आयोजित नववर्ष 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मुकाबला 04 जनवरी को उत्साह और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। यह टूर्नामेंट 21 दिसंबर से लगातार खेला जा रहा था, जिसमें क्षेत्र की कई मजबूत टीमों ने भाग लिया। कई दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल में दर्शकों को उच्चस्तरीय क्रिकेट देखने को मिला। टूर्नामेंट के फाइनल मंचीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय कुशवाहा डॉ. शशिभूषण मेहता रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री डॉ. लवली गुप्ता उपस्थित थीं। अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक तरीके से फूल-माला व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को नशा, भटकाव और गलत रास्तों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा देते हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना भी सिखाता है। सरकार और जनप्रतिनिधि हमेशा ऐसे आयोजनों के साथ खड़े रहेंगे, ताकि गांव के प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।” उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री डॉ. लवली गुप्ता ने कहा कि “आज ग्रामीण युवा खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं, यह बेहद गर्व की बात है। ऐसे टूर्नामेंट बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। खेल से आत्मविश्वास बढ़ता है और स्वस्थ समाज का निर्माण होता है।” उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में और बड़े स्तर पर प्रतियोगिता कराने की अपील की। गांधी युवा क्रिकेट क्लब परसवां (PPL) के अध्यक्ष प्रकाश मेहता, सचिव संदीप मेहता एवं कोषाध्यक्ष कौशल मेहता के नेतृत्व में टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में स्टार क्रिकेट क्लब मंझौली–2 की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि मनातू टीम को कड़े मुकाबले के बाद उपविजेता से संतोष करना पड़ा। शानदार खेल के लिए अजहर को “मैन ऑफ द मैच” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया,न्यायमूर्ति  अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति  संजय कुमार मिश्रा पहुंचे बोकारो

कार्यक्रम का मंच संचालन मंजीत मेहता ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर नीलांबर–पितांबरपुर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, हरिनंदन मेहता, अनुज मेहता, मनोज मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण दर्शक, युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद थे, जिनमें पूरे आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा गया।अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल व पुरस्कार प्रदान किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *