मोतिहारी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल डी आर यू सी सी सदस्य मनोनीत l

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी ।चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल को रेलवे परामर्शदात्री समिति (DRUCC), पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर मंडल का सदस्य मनोनीत किया गया है। वहीं जायसवाल जिले के प्रतिष्ठित एफ.एम.सी. जी. व्यवसायी होने के साथ-साथ होटल वी के गार्डन के स्वामी भी हैं। उन्होंने मोतिहारी चैम्बर में महासचिव, उपाध्यक्ष और दो बार अध्यक्ष पद जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए चैम्बर की गरिमा बढ़ाई है। यह नियुक्ति रेलवे और व्यापारिक समुदाय के बीच समन्वय को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। DRUCC के माध्यम से संजय जायसवाल रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने और यात्रियों की समस्याओं का समाधान करने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे l बता दें कि पूर्व में भी मोतिहारी चैम्बर के कई पूर्व अध्यक्ष इस समिति के सदस्य रह चुके हैं। उनके द्वारा दिये गये सुझाव को रेलवे ने गंभीरता पूर्वक लागू किया, जिससे व्यापारियों और आम जनों के हितों में सकारात्मक सुधार हुए। संजय जायसवाल के इस मनोनयन पर मोतिहारी चैम्बर के अध्यक्ष राजीव विजडम, महासचिव सुनील श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र जालान, सुधीर अग्रवाल, मनीष कुमार, अनुपम जायसवाल, रवि लोहिया, एवं वरिष्ठ सदस्य अंगद सिंह, आलोक कुमार, अभिमन्यु कुमार, अरविंद सर्राफ़, हेमंत कुमार, श्याम कुमार, और अभिषेक लोहिया सहित अन्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय 16 से 18 अक्टूबर 2023 जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023-24 के दूसरे दिन चनपटिया और मझौलिया के खिलाड़ियों ने बाजी मारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *