जनपद में संचारी नियंत्रण अभियान का द्वितीय चरण

Media House सोनभद्र-मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद में संचारी नियंत्रण अभियान का द्वितीय चरण दिनांक 01 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक तथा 11 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके कम में जनपद के प्रगति विभिन्न विभागों द्वारा कराया गया प्राथमिक शिक्षा विभाग प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा कुल 1881 स्कूलों में रैली निकाली गयी है। जनपद के कुल 2061 विद्यालयों में प्रार्थना के समय बच्चों को संक्रामक रोगों से बचने के उपाय, पूरी बॉह के कपड़े पहनने, हाथ धोने के तरीके इत्यादि विषयों की जानकारी दी जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को निबन्ध प्रतियोगिता, अन्ताक्षरी द्वारा संचारी विषयों पर प्रतियोगिता करायी जा रही है तथा व्हाटसअप के द्वारा संक्रामक रोगों से बचने के उपाय बताया जा रहा है। पंचायती राज विभाग पंचायती राज विभाग द्वारा अब तक कुल 200 प्रभात फेरी एवं ग्राम सभा की बैठकें 563, नालियों सफाई 1123 जगहों पर, झाड़ियों की कटाई, 895 इण्डिया मार्का हैण्डपम्पों का चिन्हिकरण, 399 प्लेटफार्म मरम्मत तथा 386 शौचालय निर्माण पूर्ण कराया जा चुका है। कृषि विभाग कृषि विभाग द्वारा कुल 195 कृंतक से बचाव हेतु संवेदीकरण बैठकें करायी गयी है। पशुपालन विभाग पशुपालन विभाग द्वारा 90 बैठकें की गयी है। जिसके द्वारा लोगों को सुअर बाड़ा, पोल्ट्री फार्म इत्यादि आबादी से दूर करने हेतु जागरूक किया गया। नगर पालिका नगर पंचायत नगर पालिका नगर पंचायत द्वारा अर्बन एरिया में कुल 494 नालियों की सफाई तथा 38 वार्ड में फागिंग का कार्य कराया गया है।

आयुक्त एवं सचिव ग्राम्य विकास विभाग ने आकांक्षी जनपद सोनभद्र के विकास कार्यक्रमों की, की समीक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *