भाजपा के वरिय नेता प्रदीप सर्राफ को पूर्वी चम्पारण का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l (पु. चं.)बिहार के यशस्वी नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोकसभा में मुख्य सचेतक और लोकसभा के आधे दर्जन समितियों और कई सयुक्त संसदीय कमिटियों के अध्यक्ष और सदस्य के रूप में अपनी विद्वता और कर्तव्यनिष्ठा से आदरणीय नेता डॉ.संजय जायसवाल देश के लोकतंत्र की बखूबी सेवा कर रहे हैं जिसका हम सभी क्षेत्रवासियों को गर्व है।
अपनी अनुपस्थिति में जिला पूर्वी चंपारण की सभी बैठकों में अपने सबसे विश्वस्त और कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय भाजपा नेता प्रदीप सर्राफ को जिला प्रतिनिधि पद पर नियुक्त कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है जिसके लिए सांसद का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। क्षेत्र की जनता व पार्टी के कार्यकर्ता और संगठन कार्य में अपना संपूर्ण न्यौछावर करने वाले प्रदीप सर्राफ की यह नियुक्ति उनकी प्रतिभा और समर्पण को जाता है।भाजपा विधायक मा.प्रमोद कुमार सिन्हा,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह,वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र मिश्रा,रामएकबाल प्रसाद,अंकुर चौधरी,जितेंद्र सिंह,चेम्बर ऑफ कॉमर्स सुगौली अध्यक्ष अशोक कुमार, नारायण प्रसाद, अशोक सोनी, उमेश प्रसाद, सुबोध चौधरी, अशोक चौरसिया, दीनानाथ राम, बिपीन प्रसाद, राघवेन्द्र बर्णवाल एवं लक्ष्मी सर्राफ इत्यादी ने बधाई तथा शुभकामनायें दी।

नल जल योजना से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर नियत समय करें निराकरण : जिला पदाधिकारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *