सोनभद्र कल्याण कोष समिति की बैठक सम्पन्न

Media House सोनभद्र- जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सोनभद्र कल्याण कोष समिति की बैठक की गयी, बैठक के दौरान पदाधिकारियों को समिति के नवीनीकरण के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी, समिति का नवीनीकरण 27 अगस्त,2025 से 5 वर्ष तक के लिए किया गया है। बैठक के दौरान यह भी चर्चा की गयी कि इस समिति में पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी सम्मिलित किया जाये और इस समिति में सदस्यों को जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा इस बात का सुझाव दिया गया कि समिति में प्राइवेट चिकित्सालयों को भी सदस्यता शुल्क लेकर सदस्य बनाया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक बैठक के लिए सदस्यों की कुल संख्या 1ध्2 सदस्यों से गणपूर्ति समझी जायेगी। कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित हो जायेगी। प्रबन्धकारिणी समिति द्वारा निर्धारित तिथि पर विशेष वार्षिक बैठक का आयोजन होगा, जिसमे वार्षिक आय-व्यय पर विचार किया जाएगा। साधारण सभा के कर्तव्य तथा अधिकार प्रबन्धकारिणी समिति का गठन किया जायेगा, जिसमें आय-व्यय बजट को पास करना। संस्था की तरक्की के लिए कार्यक्रमो को तैयार करना। संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति के नियमों का निर्धारण करना। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, डीएफओ राबर्ट्सगंज श्री आशुतोष जायसवाल, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, डी0सी0 मनरेगा  रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित उपस्थित रहें।

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया जाये सुनिश्चित-मुख्य विकास अधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *