सोनभद्र-व्यापारी संवाद कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर किया गया शुभारंभ

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-अपर आयुक्त राज्य कर सूर्यभान सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर सोनभद्र योगेश द्विवेदी, विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ जनपद के कर अधिवक्तागण, चार्टेड एकाउन्टेन्ट, व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण मीडिया बन्धु एवं व्यापारीगण उपस्थित रहंे। मंच संचालन कर रहे श्री सीताराम  राज्य कर अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में  01 जुलाई, 2017 से लागू जी0एए0टी0 (गुड एण्ड सर्विस टैक्स) अधिनियम 2017 के सम्बन्ध में जानकारी एवं पूर्ववर्ती कर पद्धती की तुलना में व्यापार की सुगमता एवं सरलीकरण तथा एक राष्ट्र एक कर के सम्बन्ध में उपस्थित व्यापारीगण एवं स्टेक होल्डर्स को जानकारी दी गयी।

जी0एस0टी0 में पंजीयन लेने की प्रक्रिया, पंजीयन के लिए आवश्यक प्रपत्र एवं पंजीयन से होने वाले लाभों के सम्बन्ध में राम विजय सहायक आयुक्त राज्य कर सोनभद्र द्वारा चरण बद्ध तरीके से अवगत कराया गया। पंजीकृत व्यापारियों को मिलने वाले मुख्य मंत्री दुर्घटना बीमा जिसकी धनराशि वर्तमान में रूपये दस लाख है, के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी। समाधान योजना के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया तथा योजना हेतु पात्रता एवं रिटर्न दााखिल करने की प्रक्रिया बताई गयी। अधिवक्ता श्री यतीश मिश्रा तथा सीए श्री अखिलेश पाण्डेय द्वारा व्यापारियों को रिटर्न दाखिल किये जाने सम्बन्धी जानकारी दी गयी। जी0एस0टी0 2.0 (जी0एस0टी0 सुधार) जिसके द्वारा कर ढांचे का सरलीकरण करते हुए 12 प्रतिशत व 28 प्रतिशत के स्लैब को समाप्त कर दिया गया है तथा वर्तमान में 5 प्रतिशत व 18 प्रतिशत की दर का मुख्य स्लैब रखा गया है। आम जनजीवन की उपयोग की अधिकतर वस्तुओं को कर मुक्त या 5 प्रतिशत के स्लैब में लाया गया है। कृषि कार्य के उपयोग में लायी जा रही अधिकतर वस्तुओं में कर की राहत दी गयी है। उत्पादों की कीमतों में बदलाव के उपरान्त परिवर्तित दरों की जानकारी के लिए सरकार द्वारा वेबसाईट http:savingwithgst.in लांच किया गया है। भारत सरकार द्वारा उपभोगताओं के सवालों और शिकायतों के लिए ‘‘इनग्राम’’ (इटीग्रेटेड ग्रीवेन्स रिड्रेसल मैकेनिजम) पोर्टल http://consumarhelpline.gov.in लांच किया गया है, की जानकारी श्री सुधीर गौतम, सहायक आयुक्त राज्य कर सोनभद्र द्वारा दी गयी। तत्पश्चात व्यापारी बन्धुओं के प्रश्नों के उत्तर उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा दिये गये। संयुक्त आयुक्त राज्य कर सोनभद्र सुनील कुमार द्वारा उपस्थित सभी व्यापारियों, अधिवक्ताओं, अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

प्रभु श्रीराम की लीला-सिंदुरिया में सौ वर्षों से अधिक पुरानी रामलीला का मंचन जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *